मुंबई: भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा की आगमन शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ‘भुलेश्वरचा राजा’ की विशाल गणेश प्रतिमा अचानक गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।
यह हादसा शनिवार, 22 अगस्त को रात करीब 9:30 बजे बलराम मर्चेंट रोड पर कबूतरखाना के पास जय अंबे चौक इलाके में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, हादसे में कुल सात लोग प्रभावित हुए। इनमें 33 वर्षीय संकेत नेवसे को रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं 30 वर्षीय बृजेश हेमंत जोशी को जी.टी. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
हादसे में घायल 38 वर्षीय वैभव घेनंद और 25 वर्षीय पवन चौरसिया का जी.टी. अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।
घायलों में 5 वर्षीय लावण्या गनेर, 7 वर्षीय दिव्या गनेर और 26 वर्षीय कुणाल काशीद भी शामिल हैं। तीनों को जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गईं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
From BMC updates, local area developments, railway station news, and crime reports to the latest in politics, sports, Bollywood, lifestyle, travel, and education, we bring you news that’s relevant, reliable, and real-time
Undercover Editor © 2025 – Designed by iCreato